FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ग्राम देहपूर मे वन्य जीव (तेंदूए) ने बाड़े मे बंधे गाय,भेंस के बछड़ो पर किया हमला,मवैशियों की हुई मौत, तेंदुए के हमले से देहपूर क्षेत्र के ग्रामीणो मे भारी भय व दहशत का वातावरण व्याप्त, सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे मौके पर बनाया पंचनामा.....

  Updated : April 22, 2025 01:09 PM

निर्मल मूंदड़ा रतनगढ

  घटना

रतनगढ़ :- नीमच जिले के सिंगोली तहसील क्षेत्र के रतनगढ़ से मात्र 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम देहपूर में गांव के नजदीक ही किसानो के बाड़ो में बंधे हुए गाय व भेंसो व इनके बछड़ो पर हिंसक वन्य जीव तेंदूए ने हमला कर दिया।जिससे गाय व भेंस सहित इनके बछड़ो की मौत हो गई। सबसे विशेष बात यह है कि पिछले 6-7 दिनों में उक्त जंगली जानवर संभवत तेंदुए के द्वारा दो-तीन बार हमला किया जा चुका है।अचानक इस प्रकार की घटना होने के कारण ग्रामीणों मे भय एवं दहशत का वातावरण व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह एवं देर शाम हम अपनी गाय भैंसों को रजका, चारा डालने एवं दूध निकालने के लिए बाड़ो में जाते हैं। लेकिन इस प्रकार से तेंदुए के हमले के कारण डर एवं दहशत का वातावरण बना हुआ है।कि कही वह हमारे ऊपर भी हमला न कर दे। विस्तृत जानकारी के अनुसार नानालाल चारण, हेमराज गुर्जर आदि ग्रामीणो से प्राप्त के अनुसार तेंदुए के हमले से पीड़ित पशुपालकों में ग्राम के रामलाल पिता बाबूलाल गुर्जर के गाय का बछड़ा, बाबूलाल पिता रतीराम गुर्जर के भेंस का बछड़ा,जीतमल पिता भोलाराम गुर्जर के गाय,रमेश पिता गंगाराम गुर्जर के गाय,हेमराज पिता भेरुलाल गुर्जर के भेंस,हीरालाल पिता चुन्नीलाल चारण के भेंस आदि मवेशी पिछले 6-7 दिनों में जंगली जानवर के शिकार हुए हैं। जिससे इनकी मौत हो गई।पिड़ित ग्रामीणो ने बताया की हमेशा की तरह सभी मवेशियों को हम शाम को बाड़े में बांधकर रखते है। दूसरे मवेशी वन्य जीव तेंदूए के डर से रस्सी तुड़ाकर बाड़े से बाहर भाग गए थे।जिस प्रकार से गाय भैंस एवं उनके बछड़े बूरी तरह से लहुलुहान होकर मरे हुए पड़े थे।वह तेंदुए के हमले के लक्षण दिखाई दे रहे है।घटना की जानकारी हमने तुरंत जिला कलेक्टर महोदय नीमच,जिला मंडलाधिकारी नीमच सहित रतनगढ वन विभाग के आला अधिकारियों को दी।जिस पर घटना कि सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी गण मदनलाल धनगर एवं जुल्फिकार आदि चौकीदार सहित वन कर्मीयो का दल घटना स्थल पर पहुंचा।एवं निरिक्षण कर घटना स्थल का पंचनामा बनाया गया।
इनका कहना है - भीषण गर्मी के चलते भूख एवं प्यास के चलते जंगली जानवर शिकार एवं पानी की तलाश में गांवो मे पहुंच जाते है।और पालतू पशुओं के ऊपर हमला कर देते है।कभी कभी इनकी चपैट मे इंसान भी आ जाते है।एसे में सभी ग्रामीणो को होशियार और सजग रहने की आवश्यकता है।रात्रि में अपने मवैशियो को खूला नही छोड़े और सुरक्षित स्थानो पर बांध कर रखे।और ग्रामीण शाम को और रात्रि के समय अधिक सावधानी बरते।हमने पिड़ित ग्रामीण से आवेदन ले लिया है।शिघ्र ही जांच कर लोक सेवा केंद्र में आवेदन दिलवाकर वन विभाग की गाईड लाईन के अनुसार मुआवजा दिलवाया जाएगा। - पी.एल. गहलोत रेंज अधिकारी रतनगढ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

1123 विद्यार्थियों को लैपटॉप राशि का अंतरण कार्यक्रम संपन्न, प्रतिभा को प्रोत्साहन राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए कहा....

July 04, 2025 10:20 PM

साध्वी सौम्या प्रभा जी आदि ठाना 4 का मंगल प्रवेश महावीर जिनालय विकास नगर में 6 को...

July 04, 2025 10:17 PM

बदलते भाव, बदलती उम्र चलो करें बात मानसिक सेहत पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला संपन्न...

July 04, 2025 10:14 PM

अज्ञात बदमाशों ने आधी रात को केरी ग्राम में फिल्मी स्टाइल में मकान पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, खुद दशरथ सिंह तोमर ने ही रची थी योजना....

July 04, 2025 09:54 PM

बारिश शुरू होते ही देपरिया मार्ग किचड़ से लथपथ हो जाता है, किसान खेतों तक कैसे पहुंचे....

July 04, 2025 03:37 PM

मुरलिया निवासी शैलेंद्र सिंह गौड़ ने नेपाल में रचा इतिहास SDPF इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जीता गोल्ड मेडल...

July 04, 2025 03:35 PM

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे भगवान जगन्नाथ के 6 जुलाई क़ो लगेगा महाप्रसाद का भोग..

July 04, 2025 12:00 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

July 04, 2025 09:12 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 04, 2025 09:11 AM

किसान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देवे - डॉ. मिश्रा...

July 03, 2025 11:57 PM

बहुजन समाज पार्टी जिला बहुजन समाज पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न....

July 03, 2025 11:56 PM

नीमच उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय में आयोजित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सलाहकार समिति बैठक सम्पन्न हुई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शम्भु लाल धाकड़ ने किसान हितैषी सुझाव रखें....

July 03, 2025 11:51 PM

अज्ञात बदमाशों ने आधी रात को केरी ग्राम में फिल्मी स्टाइल में मकान पर चलाई अंधाधुंध गोलियां....

July 03, 2025 06:52 PM

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की नगदी रहित उपचार स्कीम, डिवीजनल कमिश्नर को योजना की नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश...

July 03, 2025 09:31 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

July 03, 2025 09:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 03, 2025 09:22 AM

आज फिर से लापिया पॉइंट पर जिन्दल सा कंपनी के खिलाफ किसानो का धरना प्रदर्शन शुरू...

July 02, 2025 10:04 PM

पंचायत के जिम्मेदारो व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से जा सकती है।किसी की भी जान,गरवाड़ा में 8 दिन में तीसरी बड़ी घटना, जानलेवा गड्ढे में समाई मोटर साईकिल...

July 02, 2025 09:59 PM

शिवानी शर्मा के श्रीमुख से भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कल...

July 02, 2025 09:54 PM