FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच गौरव दिवस पर नपा ने टाउन हॉल में किया देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया 15 सेवाभावी संस्था का सम्मान...

  Updated : June 04, 2025 12:40 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री जमनालाल पाटीदार के नेतृत्व में 3 जून, मंगलवार को नीमच गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंगलवार प्रातः जवाहर नगर स्थित गार्डन में विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार व नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा ने पर्यावरण मित्रों की उपस्थिति में पौधारोपण किया व शाम को टाउन हॉल में देशभक्ति आधारित सांस्कृचतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें  नाईस नाइट म्यूजिकल ग्रुप के जाबिर खान के नेतृत्व में भोपाल व राजस्थान से आए कलाकारों ने देशभक्ति का ऐसा रंग बिखेरा कि पूरा टाउनहाल भारत माता की जय व वंदे मातरम के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चोपड़ा, सीआरपीएफ आईजी श्री संजीव दत्ता, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लक्ष्मी गामण, पीओ डूडा श्री चंद्रसिंह धार्वे, एसडीएम श्री संजीव साहू, श्रीमती रजनी दत्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री जमनालाल पाटीदार, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना-करणसिंह परमाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सभापति श्री दारासिंह यादव, सभापति श्रीमती छाया जायसवाल, श्रीमती कुसुम जोशी आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणो ने सरस्वती मां की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत म्यूजिकल ग्रुप की कलाकार व सारेगामा ग्रुप की विनर मेघा चौहान ने गणेश वंदना से की, इसके। पश्चात आरबीएम ग्रुप ने सुंदर गणपति नृत्य के माध्यम से गणपति बप्पा की स्तुति की। इसके पश्चात अतिथि स्वागत व अतिथि उदबोधन हुआ। विधायक श्री परिहार में अतिथि उद्बोधन एवं नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने स्वागत उदबोधन देते हुए नीमच गौरव दिवस 3 जून को ही क्यों मनाया जाता है, इसका महत्व बताते हुए 1857 की स्वतंत्रता क्रांति में मध्यप्रदेश में पहली गोली नीमच से चलने और देश की आजादी में नीमच के योगदान की जानकारी दी। सुंदर प्रस्तुति ने मोहा सब का मन- कार्यक्रम में सोनू राजस्थानी द्वारा प्रस्तुत भवई नृत्य, घूमर नृत्य, राजस्थानी नृत्य, सैनिकों का देशभक्ति ग्रुप डांस तथा  मेधा चौहान व अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत 'ए मेरे वतन के लोगों', 'ए मेरे वतन तुझ पर कुर्बान' सहित देशभक्ति के गीतों से माहौल को देशभक्ति से परिपूर्ण कर दिया। वही लाफ्टर कलाकार अमित सोनी ने राजा रेंचो की प्रस्तुति से सभी को हँसा हँसाकर लोटपोट कर दिया। सोनू राजस्थानी द्वारा सर पर 301 मटकी रखकर किया गया सुंदर नृत्य सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान अतिथिगणों ने शहर की प्रमुख सेवाभावी संस्था शुभ प्रभात योग मित्र मंडल, हार्टफुलनेस संस्था, जल सेवा समिति, गौसेवा समिति, नगर एवं समस्या सुझाव ग्रुप, श्री अन्नपूर्णा सेवा समिति, श्री संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था, स्वच्छता विकास अभियान संस्था, इनरव्हील क्लब, राजस्व कॉलोनी रहवासी संघ, सेवा भारती, वैश्य समाज, केट व्यापारी संस्था, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा, जीतो संस्था का शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण आर्य एवं राजेश पप्पू मंगल ने किया व आभार कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा ने व्यक्त किया। इस दौरान तहसीलदार श्री संजय मालवीय, प्रमुख समाजसेवी श्री जम्मूकुमार जैन, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री योगेश जैन, नपा पार्षद श्री राकेश किलोरिया, श्री दुर्गाशंकर भील, श्री रूपेंद्र लोक्स, श्री योगेश कविश्वर, श्री शशि कल्याणी, श्री साबिर मसूदी, श्री इकबाल हुसैन, श्री राकेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जिले में लोक अदालत की 18 खंडपीठों के माध्यम से 375 न्यायालय में लंबित एवं 1075 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ...

December 13, 2025 03:52 PM

सफलता की कहानी, राष्ट्रीय लोक अदालत में भरण-पोषण के निष्पादन प्रकरण का सफल निराकरण...

December 13, 2025 03:51 PM

घसुण्डी जागीर के पूर्व सरपंच रावले होकम ठाकुर प्रताप सिंह शक्तावत का निधन, शवयात्रा रविवार को प्रातः 10 बजे....

December 13, 2025 03:48 PM

मप्र के विकास को और गतिमान करने वाले डॉ.मोहन यादव सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक परिहार ने दी शुभकामनाएं...

December 13, 2025 01:32 PM

सीआरपीएफ में Tug-of-war एवं क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का आयोजन हुआ....

December 13, 2025 01:30 PM

पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में था वांछित...

December 13, 2025 01:27 PM

नगर पालिका प्रशासन की हठधर्मिता से टैगोर मार्ग पर उड़ रहे हैं धूल के गुब्बार, शहरवासी परेशान - श्री यादव, भ्रष्टाचार में लिप्त नपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे, सत्ता पक्ष के पार्षद भी नाराज...

December 13, 2025 01:22 PM

कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय जीरन की टीम ने किया स्कूल विजिट...

December 13, 2025 01:20 PM

कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय जीरन की टीम ने किया विभिन्न स्कूलों का भ्रमण, विद्यार्थियों को किया उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित...

December 13, 2025 11:23 AM

इनरव्हील डायमंड द्वारा दो महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित हुआ.....

December 13, 2025 11:04 AM

स्वच्छता का दिप जलाएंगे नीमच शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाएंगे, पर्यावरण मित्रों ने फुव्वारा चोक पर चलाया स्वच्छता अभियान....

December 13, 2025 11:02 AM

शालिग्राम जी ने तुलसी संग रचाया ब्याह,अग्नि को साक्षी मानकर तुलसी संग लिए सात फेरे...

December 13, 2025 10:58 AM

शा.उ.मा.वि.सी.आर.पी.एफ. नीमच में विद्यार्थियों का एक दिवसीय सृजन कार्यकम हुआ आयोजित....

December 13, 2025 10:51 AM

अफजलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शातिर चोरों को 36 घंटे में दबोचा, चोरी का माल बरामद...

December 13, 2025 10:41 AM

चीताखेड़ा- रंभावली पहुंच सड़क मार्ग में ठेकेदार द्वारा अवैधानिक तरीके से शासकीय भूमि से पोकलेन मशीन से हजारों डंपर मुहर्रम खोद दिया, वहीं बीना मापदंड एवं एकदम घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा...

December 13, 2025 10:11 AM

पिकअप के टायर का पंचर निकालते समय आपस में भिड़े तीन वाहन, सरवानिया महाराज के दंपति सहित तीन की मौत, एक घायल....

December 13, 2025 02:58 AM

मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध हथियारों पर कड़ा प्रहार, विगत दस दिनों में 15 हथियार बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार...

December 13, 2025 02:27 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 13, 2025 02:25 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 13, 2025 02:24 AM