श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला नीमच के मनासा तहसील में हुई नई नियुक्तियां....
सामाजिक

विक्रम सिंह सोनिगरा
Updated : July 14, 2025 05:19 PM

मनासा :- देश के सबसे बड़े संगठन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राजपूत एकीकृत युवा संगठन में मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा तहसील में प्रदेश अध्यक्ष ठा.सा. शिवप्रताप सिंह जी चौहान प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान एवं प्रदेश संभाग व जिले के सभी पदाधिकारीयों के आदेशअनुसार एवं तहसील अध्यक्ष नेपाल सिंह चंद्रावत के नेतृत्व में रोहित सिंह सेमली आत्री को मनासा तहसील उपाध्यक्ष कुशालसिंह तहसील महासचिव जितेंद्र सिंह तहसील सचिव राजपाल सिंह सेमली आत्री को नगर अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाता है आपका कार्यकाल 1 वर्ष का रहेगा मां करणी से प्रार्थना है कि आप इस पद की महिमा महत्व एवं सम्मान बनाए रखते हुए संगठन द्वारा दिए गए उत्तरदायित्व को अच्छी तरह से निभाएंगे एवं संगठन की मजबूती में अपना पूर्ण योगदान देंगे कार्यकाल के दौरान पद का व्यक्तिगत राजनीतिक उपयोग/ अनुशासनहीनता या किसी प्रकार से संगठन को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में आपको तुरंत पदमुक्त किया जाएगा समस्त पदाधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी समस्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह सोनगरा ने दी।