प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण करें - आईजीपी, उदयपुर रेंज आईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों की ली अपराध गोष्टी....
Updated : December 04, 2024 09:48 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- बुधवार कोआ उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीना ने पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक, एएसपी, डीएसपी सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली। पेंडिंग प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने, मालखाने का अधिकाधिक निस्तारण करने व आगामी समय मे कानून व्यवस्था संबंधी चर्चा की। आईजीपी राजेश मीना के पुलिस लाईन पहुंचने पर एसपी सुधीर जोशी ने स्वागत किया, सम्मान गार्ड द्वारा सलामी दी गई। आईजीपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया व उनके कार्य क्षेत्र व अपराध की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पदस्थापन के पश्चात प्रथम बार चित्तौड़गढ़ आए उदयपुर रेंज महानिरीक्षक राजेश मीना ने बुधवार को पुलिस लाइन के अन्वेषण भवन में पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली। पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी में आईजीपी ने पेंडिंग प्रकरणों का शीघ्रताशीघ्र निस्तारण कर पेंडेंसी प्रतिशत कम करने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने टीम बना कर पर्याप्त पुलिस जाब्ते के साथ अपराधियों के निवास व छुपने से स्थानों पर दबिश देकर विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने व अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने संबंधी भी निर्देश दिए। पुलिस थानों के मालखानो में लंबे समय से पड़े पुराने, छोटे छोटे मालों, मुक़दमाती एवं कोर्ट द्वारा निर्णय हुए मामलों के मालों का निस्तारण हेतु न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश कर माल का अधिकाधिक निस्तारण करें। आगामी दिवसों में जिले की कानून व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण ओर शांति बनाए रखने के लिए बेहतर पुलिसिंग पर जोर देते हुए अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रख सूचना तंत्र मजबूत कर अतिरिक्त सावधानी रखते हुए शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। जुलूसों व सभाओं में विशेष निगरानी के संबंध में भी कहा। बैठक के दौरान आईजीपी ने कहा कि संभाग के साथ चित्तौड़गढ़ जिले में सभी संगठित अपराधों को करने वाले अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाने एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और थानाधिकारियों को पुलिसिंग और बेहतर करने के लिए भी निर्देशित किया गया है जिससे कि जिले को अपराध मुक्त बनाने में सहयोग मिल सके। आईजीपी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करने के लिए दोपहिया वाहन पर हेलमेट अनिवार्य करने व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कमजोर वर्गों पर अपराध के पेंडिंग प्रकरणों व एक वर्ष से अधिक पेंडिंग प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी लाने व वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अलावा एएसपी सरिता सिंह, एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह, एएसपी सिकाऊ मुकेश सांखला, पुलिस उप अधीक्षक चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी, ग्रामीण डीएसपी शिवप्रकाश, गंगरार के प्रभुलाल, निंबाहेड़ा के बद्रीलाल, बेगू से अंजली सिंह, कपासन के हरजी लाल, भदेसर के अनिल शर्मा, रावतभाटा के कमल प्रसाद, आईजी ऑफिस के गोपाल चंदेल सहित जिले के समस्त थानाधिकारी व कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे।
और खबरे
जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव चीताखेड़ा में एयरटेल, आइडिया का घटिया नेटवर्क, गांव में लगें Airtel, idea कंपनी के टावर शोपीस बन गए...
January 17, 2025 12:31 PM
आप सभी लोग टीबी की जांच जरूर करवाएं - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, बने निक्षय मित्र.....
January 17, 2025 08:38 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 17, 2025 08:32 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 17, 2025 08:31 AM
यातायात जागरूकता सड़को पर उतरे यमराज ओर चित्रगुप्त,दी समझिश....
January 16, 2025 09:56 PM
मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी को आईएमए ने भेट की मेडिकल की 500 पुस्तकें...
January 16, 2025 09:37 PM
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 57वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....
January 16, 2025 09:36 PM
टोल टैक्स पर नई प्लानिंग कर रही सरकार, प्राइवेट गाड़ियों के लिए जारी होंगे पास...
January 16, 2025 08:31 PM
यातायात पुलिस एवं MPRDC द्वारा नीमच मनासा रोड का किया भ्रमण...
January 16, 2025 08:24 PM
भगत के वश में है भगवान, ऐतिहासिक महोत्सव के साक्षी बनें - श्री कमलेश जी वैष्णव, श्री गुर्जरखेड़ा सरकार का अवतरण महोत्सव एवं मन्दिर का पाठोत्सव हर्षोल्लास से मना....
January 16, 2025 08:17 PM
जनजातीय गौरव गाथा दिवस पर जनजातीय गौरव प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन...
January 16, 2025 07:48 PM
खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए 3 डम्पर और 03 ट्रेक्टर जप्त....
January 16, 2025 07:34 PM
श्री चौपड़ा मंदिर विकास समिति का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्....
January 16, 2025 07:26 PM
कल कलेक्टर कार्यालय में होगा नगरपालिका संबंधित सी.एम. हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों का निराकरण...
January 16, 2025 07:19 PM
गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा, ग्वालटोली व नीमच ब्रदर्स का अगले दौर में प्रवेश......
January 16, 2025 07:18 PM
खेल संस्कृति के पुनर्जीवन की दिशा में एक एतिहासिक कार्यक्रम - राघवेंद्र देराश्री, एस एस वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक खेल समागम समारोह....
January 16, 2025 07:07 PM
गोसेवा जीव सेवा विकास अभियान गौमाता का बफर डिनर का शंखनाद 22 को...
January 16, 2025 06:59 PM
रामलला प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाठ के शुभ अवसर पर हुआ राम रसोड़े का आयोजन, नगर रहा पूर्ण बंद.....
January 16, 2025 06:57 PM
नवोदय चयन परीक्षा 18 जनवरी को होगी....
January 16, 2025 06:53 PM